ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / बिहार : शराब के नशे में 11 कांवरिया गिरफ्तार, बाबा के दर्शन के...

बिहार : शराब के नशे में 11 कांवरिया गिरफ्तार, बाबा के दर्शन के बाद लौट रहे थे घर

23-Jul-2022 01:59 PM

JAMUI : बिहार में शराबबंदी के बावजूद आए दिन लोग नशे में पड़ते जाते हैं. ऐसा ही मामला जमुई से सामने आया है, जहां एलटीएफ की टीम ने झारखंड के देवघर से जलार्पण कर लौट रहे 11 कांवड़ियों को शराब के नशे में पकड़ा है. विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान महेशा पत्थर चेक पोस्ट के पास से सभी को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से शराब भी बरामद की गई है.


चकाई थानाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि एलटीएफ जिला बल के साथ टीम बनाकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान चकाई जमुई मुख्य मार्ग स्थित महेशा पत्थर चेक पोस्ट पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी में गाड़ी से 4 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. साथ ही 2 लग्जरी वाहन को भी जब्त किया गया. 


इंस्पेक्टर ने बताया कि गाड़ी सवार लोग सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना कर वापस घर लौट रहे थे. तलाशी के दौरान पता चला की गाड़ी में सवार लोग शराब के नशे में थे. जिसके बाद उनपर बिहार मद्य निषेध उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सभी गिरफ्तार लोगों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया है.