TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
15-Dec-2023 01:27 PM
By First Bihar
SIWAN : सिवान में थाना प्रभारी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इनके खिलाफ कोर्ट की बात का अनुपालन नहीं करने पर यह वारंट जारी किया गया है। जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के सराय ओपी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के खिलाफ उस वक्त गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। जब कोर्ट द्वारा पिछले कई माह से उनसे एक केस में बार-बार केस डायरी की डिमांड की जा रही थी, लेकिन वह न तो डायरी प्रस्तुत कर रहे थे और न ही न्यायालय में हाजिर हो रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट की बात नहीं सुनने पर बाध्य होकर कोर्ट ने सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा को एक आदेश की प्रति भेजते हुए सराय ओपी थाना प्रभारी सह उस केस के आईओ उपेंद्र सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए यह आदेश दिया है कि उन्हें गिरफ्तार कर केस डायरी के साथ पेश करें।
दरअसल, यह पूरा मामला सिवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के एमएम कॉलोनी निवासी मो. अली नामक व्यक्ति को जुलाई माह में अपराधियों द्वारा जान मारने की नीयत से गोली मारी गई थी। लेकिन गोली हाथ में लगी थी, जिसके बाद मो. अली ने इस्माईल शहीद निवासी सुबुकतार खातून समेत कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। उसी में 23 जुलाई 2023 को सुबुकतार खातून ने अपनी जमानत कर लिए अर्जी दाखिल की थी।
आपको बताते चलें कि, उस वक्त उपेंद्र सिंह उस केस के आईओ थे, उसी में कोर्ट के द्वरा कई बार जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए, केस डायरी की मांग की थी और उपेन्द्र सिंह को भी हाजिर होने का आदेश पारित हुआ। लेकिन उन्होंने कोर्ट की बातों को दरकिनार कर दिया और उपलब्ध कराना जरूरी नहीं समझा। इस प्रक्रिया में लगभग 5 माह का समय लग गया। जिसके बाद अब 14 दिसंबर को फिर सुनवाई हुई तो जिला एंव सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।