ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज

Home / news / शिक्षक की हुई मौत के बाद टूटी सरकार की नींद: शिक्षा विभाग ने...

शिक्षक की हुई मौत के बाद टूटी सरकार की नींद: शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को जारी किया आदेश, दे दिया यह बड़ा अधिकार

24-Aug-2024 06:20 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के दानापुर में स्कूल जाने के दौरान नाव पर सवार एक शिक्षक की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद डबल इंजन सरकार की नींद खुली है। ऐसी घटना फिर से न हो इसको देखते हुए शिक्षा विभाग सभी जिलों को आदेश जारी किया है और बाढ़ के दौरान स्कूलों को बंद करने का अधिकार डीएम को दे दिया है।


दरअसल, दानापुर के गंगा घाट पर शुक्रवार को स्कूल जाने के दौरान बीपीएससी शिक्षक अविनाश कुमार गंगा की तेज धार में बह गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी। अविनाश नाव पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। उनके साथ कई और शिक्षक भी नाव पर मौजूद थे। इस घटना के विरोध में उनके साथ मौजूद शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया था।


इस घटना के बाद शुक्रवार की देर शाम शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को आदेश जारी किया। दियारा इलाके में स्थिति स्कूलों के शिक्षकों के लिए नाव के साथ साथ लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने का निर्देश सभी डीएम को दिया था। अब शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी जिलों के डीएम को यह अधिकार दे दिया है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वह अपने जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर सकते हैं।


बता दें कि मानसून के जोर पकड़ने के बाद बिहार में करीब करीब सभी नदियां उफान पर हैं। कई जिलों में नीचले इलाकों मे नदी का पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। खासकर दियारा इलाके में बाढ़ के हालत बन गए हैं। इन इलाकों में स्थित स्कूलों में आने जाने के लिए शिक्षक नाव का सहारा ले रहे हैं। नाव की सवारी के दौरान उनकी जान पर खतरा रहता है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।