राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
10-Mar-2022 07:39 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : एक ओर जहां सरकार शराबबंदी कानून को और कड़ाई से लागू करने की बात करती है वहीं दूसरी ओर शराब पकड़ने वाले अधिकारी और पुलिस ही इस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. पुलिस वाले ही शराब तस्करी में लगे हुए हैं. इस मामले में औरंगाबाद उत्पाद विभाग के दो एएसआई, बड़ा बाबू सहित चार लोगों को शराब बेचने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बुधवार को गुप्त सूचना पर नगर थाना क्षेत्र में नागा बिगहा रोड में एक घर पर छापेमारी की गई. छापेमारी में सदर एसडीओ विजयंत, एसडीपीओ गौतम शरण ओमी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे. छापेमारी के दौरान यहां 10 बोतल से ज्यादा शराब बरामद की गई जिसमें देसी-विदेशी शराब शामिल थी. इसके बाद बड़ा बाबू भूपेंद्र प्रसाद चौधरी, एएसआई अजय कुमार, विनोद कुमार प्रसाद और और एक सिपाही सर्वजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. चारों को गिरफ्तार कर नगर थाना ले जाया गया.
मिली जानकारी के अनुसार किराए के मकान में पुलिसकर्मी रहते थे और यहीं पर बड़ा बाबू भूपेन्द्र चौधरी भी पहुंचे थे. इस संबंध में औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि एक व्यक्ति शराब लेकर पहुंचा था जबकि तीन लोग वहां मौजूद थे. उक्त सभी लोगों पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि चारों को जेल भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई शुरू की गई है. उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.