Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप
16-Jun-2024 10:45 AM
By MANOJ KUMAR
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां बाढ़ में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। गंगा दशहरा के मौके बाढ़ के उमानाथ घाट पर गंगा नदी में एक नाव के डूबने से एक दर्जन से अधिक लोगों के नदी में डूबने की खबर है।
नाव डूबने के बाद प्रशासन द्वारा गोताखोरों की मदद से डूबे हुए लोगों की खोजबीन जारी है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है। गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। गंगा में डूबे लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस नाव हादसे में कुल 16 लोगों के लापता होने की खबर है। गंगा दशहरा के मौके पर सुबह से ही गंगा घाटों पर भीड़ देखी जा रही है। इस भीड़ में से कुछ लोग गंगा के उस पार जाने के लिए नाव पर सवार हुए थे, जो बीच धार में जाकर पलट गई।
इस नाव पर नालंदा जिले के रहने वाले एक बड़े अधिकारी के भी लापता होने की सूचना मिल रही है। अनुमंडल प्रशासन लापता लोगों के तलाश में जुटा हुआ है। जबकि स्थानीय लोग भी लापता लोगों की खोजबीन में लगे हैं।