झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी
12-Aug-2022 01:12 PM
SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां नदी में स्नान करने के दौरान पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मची हुई है। घटना असांव थाना क्षेत्र के कांधपाकर गांव के पास की है।
बताया जा रहा है कि श्राद्धकर्म के समापन के बाद परिवार के लोग नदी में स्नान के लिए गए थे। इसी दौरान गहराई का पता नहीं चलने से एक के बाद एक पांच लोग डूबने गए। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक नदी से पांचों को निकाला गया तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के शिकार हुए सभी लोगों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है।
मृतकों में विजय गुप्ता, रितेश गुप्ता, विकास गुप्ता और राहुल गुप्ता समेत एक अन्य किशोर शामिल है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्यों में कोहराम मच गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक साथ पांच किशोर की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।