अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
18-Oct-2024 09:59 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है, जहां मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को अरेस्ट कर लिया है।
दरअसल, आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशायलय यानी ईडी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही थी। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों से ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ईडी की टीम ने संजीव हंस को उनके पटना स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके पार्टनर माने जाने वाले पूर्व विधायक गुलाब यादव को ईडी ने दिल्ली स्थित एक रिशॉट से गिरफ्तार किया है। दोनों का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद ईडी उनसे पूछताछ कर रही है।
बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजीव हंस और गुलाब यादव लंबे समय से ईडी की रडार पर थे। ईडी लगातार दोनों से पूछताछ कर रही थी और उनके ठिकानों पर छापेमारी चल रही थी। शुक्रवार को भी ईडी दोनों के ठिकानों पर रेड कर रही थी। इससे पहले दोनों के पटना से लेकर दिल्ली और पुणे तक के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी और आखिरकार ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।