Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
26-Apr-2022 12:27 PM
NALANDA : बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ बदमाशों के लिए किसी की भी हत्या कर देना मामूली बात हो गई है। जहानाबाद में होटल कारोबारी और पटना में उसके चचेरे भाई की हत्या का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि अपराधियों ने एक रसोइया की हत्या कर सनसनी फैला दी। घटना हिलसाथाना क्षेत्र के मई गांव की है।
हिलसाथाना क्षेत्र के मई गांव में मंगलवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने स्कूल में घुसकर एक रसोइया की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रसोइया घटना के वक्त स्कूल में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बना रही थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने एकंगरसराय-हिलसा रोड को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मृतका की पहचान धर्मदेवदेव प्रसाद की 65 वर्षीय पत्नी सुलोचना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मई गांव स्थित स्कूल के कैंपस में बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता था। बदमाश स्कूल की बच्चियों के साथ छेड़खानी भी किया करते थे, जिसका सुलोचना देवी विरोध किया करती थी। तीन दिन पहले बदमाशों ने सुलोचना देवी के मोबाइल पर हत्या करने की धमकी भी दी थी।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। डीएसपी कृष्ण मुरारी भी मौके पर पहुंचे और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि इस इलाके में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। बेखौफ अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है।