होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
18-May-2023 11:12 AM
By First Bihar
ARWAL : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अरवल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसें में स्कूल जा रही दो छात्रा की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अरवल में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रहीं चार छात्राओं को रौंद दिया। इसमें दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इन बच्चियों के साथ एक बुजुर्ग भी था, जो इन्हें स्कूल छोड़ने जा रहा था। उसे भी ट्रक ने कुचल दिया। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। यह घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र के मारईला गांव NH-139 का बताया जा रहा है।
इस घटना में मृतक की पहचान रूनजय यादव की बेटी शिवानी कुमारी और मोहित यादव की बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है। घायलों का इलाज जारी है। जबकि बच्चियों की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है उन्होंने सड़क पर जाम कर दिया।
बताया जा रहा है कि, घायल रामाश्रय पासवान अपनी 8 साल की पोती खुशी कुमारी को लेकर मेहंदिया स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से दादा-पोती भी बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें दाउदनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बच्ची को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं रुनजय यादव की दूसरी बेटी 10 साल की कीर्ति का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इधर, इस घटना के बाद एसडीओ राजीव रंजन और अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से जाम को खुलवाया गया।प्रदर्शन के कारण 4 घंटों तक पटना औरंगाबाद मुख्य मार्ग जाम रहा। जिसके कारण 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। फिलहाल सबकुछ सामान्य हो गया है।