बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
20-Oct-2023 05:43 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां SBI के ATM में भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जबतक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तबतक एटीएम समेत उसमें रखे लाखों रुपए जलकर राख हो गए। घटना सुपौल सदर बाजार के लोहियानगर चौक की है।
दरअसल, सुपौल सदर बाजार के लोहियानगर चौक स्थित SBI के ATM में लगे भीषण आग में लाखों की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे ATM को जला कर राख कर दिया। वहां मौजूद गार्ड ने पहले फायर सिस्टम से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू नहीं पा सका।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक पूरा एटीएम मशीन जलकर राख हो गया था। एटीएम में कितना कैश था फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। इस घटना ने एटीएम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़े कर दिए हैं।