ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार : सावन की पहली सोमवारी पर मची भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत,...

बिहार : सावन की पहली सोमवारी पर मची भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 1 घायल

18-Jul-2022 08:31 AM

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां सावन की पहली सोमवारी पर भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जिसमें दबने से 2  श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई है. घटना सीवान के ऐतिहासिक महेंद्र नाथ मंदिर की है. घटना के बाद सीवान पुलिस और चैनपुर महादेवा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. 


मृत महिला की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी मोताब चौधरी की पत्नी लीलावती देवी और जीरादेई थाना क्षेत्र के पथार गांव की रहने वाली सुहागमती देवी के रूप में हुई है. वहीं, घायल महिला प्रतापपुर निवासी जनक देव भगत की पत्नी शिव कुमारी है. घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई. घायल महिला को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. 


घटना के बारे में घायल शिव कुमारी के पति जनक देव भगत ने बताया कि मेहंदार मंदिर में वो जल चढ़ाने के लिए आए थे. सोमवारी के दिन आज सुबह तीन बजे मंदिर का गेट खुलने के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लोगों की भारी भीड़ एक साथ घुसने लगी. इस में भगदड़ और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति हो गई. इसमें उनकी पत्नी भी दब गई.


वहीं, मृत लीलावती देवी की मौत के बाद परिजन के शव को लेकर घर चले गए. पुलिस मंदिर परिसर में उमड़ी भीड़ को शांत करने में लगी हुई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रित बताई जा रही है.