ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / बिहार सरकार ने जारी किया आदेश, स्कूलों में जल्द मिलेगा मिड डे मील...

बिहार सरकार ने जारी किया आदेश, स्कूलों में जल्द मिलेगा मिड डे मील का अनाज और पैसा

06-Jul-2020 05:17 PM

PATNA : सरकारी स्कूल के बच्चों को मीड डे मील का अनाज और पैसा अब जल्द मिलेगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी डीएम, डीईओ और डीपीओ को जारी आदेश में स्कूलों में अभिभावकों को बुला कर अनाज देने का निर्देश दिया गय़ा है वहीं बच्चों के खाने में DBTके जरिए जल्द से जल्द पैसा डालने का निर्देश दिया गया है। 

news image


शिक्षा विभाग के तहत आने वाले मध्याह्न भोजन योजना समिति, बिहार सरकार के निदेशक के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्कूलों की बंदी और गर्मी की छुट्टी के दौरान मई,जून और जुलाई के लिए वर्ग एक से पांच तक के छात्रों के लिए 8 किलो अनाज और 358 रुपये वहीं वर्ग छह से आठ के लिए प्रति छात्र 12 किलो और 536 रुपये अदा किए जाए। 


जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों को दिया जाने वाला अनाज उनके अभिभावक को स्कूल में बुला कर दिया जाए वहीं दी जाने वाली राशि DBT के जरिए विद्यालय शिक्षा समिति बच्चों या फिर अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। 


बता दें कि  14 मार्च से लेकर 3 मई तक अनाज की राशि बिहार के सभी सरकारी -अर्धसरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों य़ा फिर उनके अभिभावकों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।