ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / बिहार सरकार ने दो साल से DSP की नौकरी कर रहे अधिकारी को...

बिहार सरकार ने दो साल से DSP की नौकरी कर रहे अधिकारी को दारोगा बना दिया, जानिये क्या है मामला

23-Jul-2021 07:12 PM

PATNA: दो साल पहले बिहार पुलिस के एक इंस्पेक्टर को डीएसपी के पद पर प्रमोशन दिया गया था लेकिन आज बिहार सरकार ने उन्हें इंस्पेक्टर से भी एक पद नीचे यानि दारोगा बना देने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने ये भी पूछा है कि आखिरकार उन्हें प्रमोशन किसने दिया. प्रमोशन देने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिये गये हैं।

जानिये क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला त्रिपुरारी प्रसाद नामक पुलिस अधिकारी का है। 2019 में ही उन्हें इंस्पेक्टर से डीएसपी बनाया गया था। लेकिन अब सरकार ने नयी अधिसूचना निकाली है. इसमें उन्हें डीएसपी में प्रमोशन देने का आदेश रद्द कर दिया गया है. सरकार ने उससे पहले उन्हें दरोगा से इंस्पेक्टर में प्रमोशन देने का भी आदेश रद्द कर दिया है. उन्हें वापस दरोगा बनाने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही ये भी निर्देश दिया गया है कि जिसने उन्हें प्रमोशन दिया उसकी पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाये.

सरकार ने क्यों की कार्रवाई

दरअसल त्रिपुरारी प्रसाद साल 2006 में बिहार पुलिस की विशेष शाखा में सब इंस्पेक्टर यानि दरोगा हुआ करते थे. तब निगरानी विभाग ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था. ये मामला अब भी चल रहा है. पुलिस सेवा के नियमों के मुताबिक जिस पदाधिकारी के खिलाफ निगरानी का मामला दर्ज हो उसे प्रमोशन नहीं दिया जा सकता है. लेकिन त्रिपुरारी प्रसाद को पहले सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर में प्रमोशन दिया गया. फिर 2019 में उन्हें इंस्पेक्टर से डीएसपी बना दिया गया.

समीक्षा में सामने आयी बात

दरअसल निगरानी विभाग ने बिहार सरकार को पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ चल रहे मामलों पर रिपोर्ट सौंपी थी. रिपोर्ट में ये बात सामने आयी कि त्रिपुरारी प्रसाद के खिलाफ 2006 से ही निगरानी थाने में मुकदमा दर्ज है. लेकिन फिर भी उन्हें दो दफे प्रमोशन दे दिया गया. गृह विभाग ने इस बाबत पुलिस मुख्यालय से पूछताछ की तो पुलिस मुख्यालय ने उनका प्रमोशन वापस लेने की अनुशंसा कर दी. इसके बाद गृह विभाग ने आऱोपी पुलिस पदाधिकारी से जवाब मांगा. उन्हें अपना जवाब सौंप कर प्रमोशन को सही ठहराया. लेकिन गृह विभाग ने उनके जवाब को सही नहीं माना. लिहाजा पहले उन्हें डीएसपी के पद पर दिये गये प्रमोशन को रद्द कर इंस्पेक्टर बनाया गया. फिर एक दूसरी अधिसूचना निकाल कर उन्हें दरोगा से इंस्पेक्टर पद पर दिये गये प्रमोशन को भी रद्द कर दिया है. यानि त्रिपुरारी प्रसाद को अब डीएसपी से दरोगा बना दिया गया है.

कार्रवाई की भी अनुशंसा

बिहार सरकार के गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि त्रिपुरारी प्रसाद को दरोगा से इंस्पेक्टर पद पर दिये गये पुराने प्रमोशन को भी रद्द किया जाये. फिर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाये जिन्होंने त्रिपुरारी प्रसाद को गलत तरीसे प्रमोशन दिया था।