ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

नीतीश कैबिनेट तक पहुंचा कोरोना, मंत्री मदन सहनी पॉजिटिव पाए गए

नीतीश कैबिनेट तक पहुंचा कोरोना, मंत्री मदन सहनी पॉजिटिव पाए गए

14-Apr-2021 03:42 PM

PATNA : कोरोना की तेज लहर ने नीतीश कैबिनेट तक अपनी दस्तक दे दी है. नीतीश कैबिनेट के मंत्री मदन सहनी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. राज्य के समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह पिछले कुछ दिनों से अपने घर में ही आइसोलेट है.


मंत्री मदन सहनी ने पिछले दिनों अपनी तबीयत बिगड़ने के बाद कोरोना जांच कराई थी. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मंत्री आइसोलेशन में चले गए. फिलहाल वह अपने सरकारी आवास पर ही रह रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में है. मंत्री मदन साहनी को फिलहाल कोई ज्यादा परेशानी नहीं है लेकिन उनके एक सुरक्षाकर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव बताई जा रही है.


गौरतलब हो कि कोरोना की पहली लहर में बिहार के पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह पॉजिटिव हो गए थे. 28 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए जाने के बाद उन्हें कटिहार के एक होटल में आइसोलेट किया गया था. बाद के दिनों में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई. लेकिन फिर बाद में तबीयत ख़राब होने के बाद इन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली इलाज के लिए भेजा गया था. लेकिन ब्रेन हेमरेज से इनकी मौत हो गई. इधर दूसरी ओर बिहार के दो सीनियर आईएएस अधिकारियों को कोरोना हो गया है. गृह विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. साथ ही साथ वित्त विभाग के प्रधान सचिव सिद्धार्थ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.



तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों आईएएस अधिकारियों का कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया था. इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. गृह विभाग के प्रधान सचिव चेतन प्रसाद की तबीयत थोड़ी खराब है. इस वजह से उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. जबकि वित्त विभाग के प्रधान सचिव सिद्धार्थ की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. 


राज्य में बड़े स्तर पर कोरोना का संक्रमण फैल रहा है. पीएमसीएच के प्रिंसिपल विद्यापति चौधरी बिकोरोनल क्रमिक पाए गए हैं.  आपको बता दें कि मंगलवार को बिहार में एक आईएएस अधिकारी की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी. बिहार प्रशासनिक सेवा से आईएएस में प्रोन्नति पाकर पंचायती राज विभाग में निदेशक बनने वाले विजय रंजन की कोरोना से मौत हो गई . 


आईएएस विजय रंजन काफी लंबे समय से बीमार थे. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक विजय रंजन का इलाज कई दिनों से पटना के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था. बीते दिनों हालत बिगड़ने के बाद इन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां वे कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. पटना एम्स की ओर से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आईएएस विजय रंजन को यहां 4 दिन पहले भर्ती कराया गया था. मंगलवार को रात में 2 बजे ही इनका निधन हो गया.