ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / बिहार सरकार की जातीय गणना रिपोर्ट : जानिए सवर्णों में भूमिहार, राजपूत,...

बिहार सरकार की जातीय गणना रिपोर्ट : जानिए सवर्णों में भूमिहार, राजपूत, लाला और ब्राह्मण की कितनी है संख्या; कौन सबसे कम

02-Oct-2023 03:04 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में जाति आधारित गणना का रिपोर्ट जारी कर दिया गया है। इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि किस वर्ग के लोगों की कितनी संख्या है और और कौन सा वर्ग उसे समुदाय में सबसे अधिक है। इस खबर के जरिए हम यह बताएंगे कि बिहार में सवर्ण समुदाय से आने वाले लोगों की संख्या कितनी है और इस समुदाय में सबसे अधिक संख्या किस जाति की है।


दरअसल, देश भर में सवर्ण की बात करें तो मुख्य रूप से इसमें कायस्थ (लाला), ब्राह्मण, भूमिहार,राजपूत को माना जाता है। इस समुदाय इस समुदाय की कुल जनसंख्या की बात करें तो बिहार सरकार के तरफ से उत्तर दिया गया है उसके मुताबिक बिहार में सामान्य वर्ग की कुल जनसंख्या 15.52% है।


वहीं, हम बात करें इस बारे में अलग-अलग जाति के लोगों की तो सबसे पहले हम बात करते हैं ब्राह्मण समुदाय की तो ब्राह्मण समुदाय की कुल जनसंख्या 4,78,12,80 है। अगर हम प्रतिशत की बात करें तो पूरे बिहार में 3.6575% ब्राह्मण का है। वहीं, बात करें भूमिहार जाति की तो भूमिहार जाति की बिहार में कुल जनसंख्या 3,75,08,86 संख्या है। इसमें भूमिहार की प्रतिशत की बात करें तो 2.8693% है। जबकि इस समुदाय के तीसरी जाति की बात करें तो राजपूत की कुल जनसंख्या 4,51,07,33 है और घर में इस जाति की कुल प्रतिशत की बात करें तो 3.4505% है।


वहीं, सबसे कम अगर जनसंख्या किसी समुदाय की है तो वह कायस्थ यानी लाल समुदाय के लोग है। इस समाज की कुल जनसंख्या महज 7,85,771है और समाज की कुल प्रतिशत की बात करें तो 0.6011% है। श्रावणों में सबसे कम जनसंख्या इसी समुदाय की बताई जा रही है। यह बिहार जाति आधारित गणना 2022 के जरिए बताई गई है। बिहार में अनारक्षित वर्ग की कुल जनसंख्या 2,02,91,679 है और साथ में बात करें तो 15.5224% है।


आपको बताते चलें कि, बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। लंबे विवाद के बाद यह जनगणना कराई गई थी, जिसके आंकड़े अब सामने आए हैं। इसके मुताबिक राज्य में अत्यंत पिछड़ा वर्ग की आबादी 36.1 फीसदी है, जबकि पिछड़ा की आबादी 27.12 फीसदी है। दोनों को मिलाकर देखें तो साफ है कि कुल पिछड़ा वर्ग की आबादी 63 फीसदी से ज्यादा है। जो राज्य में किसी भी सामाजिक समूह के मुकाबले सबसे अधिक संख्या है। इस रिपोर्ट को राज्य में पिछड़ा वर्ग की राजनीति के लिए एक नई शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।