LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
11-Feb-2021 06:42 PM
PATNA : बीएसपी छोड़कर जेडीयू का दामन थामने वाले जमा खां बिहार सरकार में मंत्री बन गए हैं. मंत्री बनते ही जमा खां लगातार सुर्खियों में हैं. उनके ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों को लेकर विपक्ष ने नीतीश सरकार के ऊपर निशाना साधा. अब जमा खां ने कांग्रेसी विधायक से मुलाकात की है. जिसके बाद कई सारे सवाल उठ रहे हैं. सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि क्या खुद की पार्टी छोड़कर जेडीयू का दमान थामने वाले जमा खां नीतीश कुमार की कुर्सी बचाये रखने के लिए सदन में संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

रोहतास के सर्किट हाउस में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने चेनारी के कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम से मुलाकात की. जेडीयू और कांग्रेस के नेताओं को एकसाथ देखकर सियासी गलियारे में कानाफूसी शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि मंत्री जमा खां ने कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम से कमरे में काफी देर तक बातचीत की.

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों को भी संबोधित किया. इस दौरान वहां कांग्रेस विधायक भी पहुंच गए. सभी की नजरें चेनारी विधायक पर टिक गई. कानाफूसी होने लगी. तरह-तरह की बातें होने लगी. सभी यह जानने को उत्सुक हो गए कि आखिर क्या बात है. हालांकि मंत्री ने इस मुलाकात को महज एक शिष्टाचार मुलाकात बताया. प्रेस वार्ता के बाद भी दोनों काफी देर तक साथ बैठे रहे. चाय-पानी के बहाने एक-दूसरे से बात करते रहे.

हालांकि कांग्रेस विधायक ने कहा कि मंत्री आए तो उनसे शिष्टाचारवश मिलने चले गए. योजनाओं पर बात की. क्षेत्र का विकास करना है. हालांकि यह महज संयोग है या कुछ और यह तो आने वाला समय ही बताएगा.