ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार सरकार की बड़ी पहल : अब आंगनबाड़ी केंद्र पर ही मिलेगी ये...

बिहार सरकार की बड़ी पहल : अब आंगनबाड़ी केंद्र पर ही मिलेगी ये बड़ी सुविधा, बच्चों के जन्म के बाद नहीं लगाना होगा चक्कर

28-May-2023 09:47 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों पर नवजात बच्चों को लेकर एक और सुविधा मिलने वाली है। इस बात का एलान राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग की तरफ से किया गया है। विभाग ने बताया है कि, अब राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को आधार कार्ड बनाया जाएगा। 


दरअसल, बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जन्म के बाद लड़कियों का आधार आराम से बन सके इसके लिए राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग को एक दिशा निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ग्रामीण इलाकों में जन्म लेने वाली लड़कियों का आधार तुरंत बनाया जा सके इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार सेंटर बनाया जाए। जिसके बाद अब समाज कल्याण विभाग ने अपने स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि, राज्य सरकार कन्या भ्रूण हत्या को रोकने लड़कियों के जन्म निबंधन एवं संपूर्ण टीकाकरण, लिंग अनुपात में वृद्धि, बालिका शिशु मृत्यु दर को कम करने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही साथ बाल विवाह रोकने के लिए इस योजना को लागू करने जा रही है। इससे बच्चों के अभिभावकों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। 


आपको बताते चलें कि, कन्या के जन्म पर माता-पिता के बैंक खाता में दो हजार रुपया एवं एक साल पूरा होने तथा आधार पंजीकरण कराने पर माता-पिता व अभिभावक के बैंक खाते में एक हजार रुपये देने का प्रावधान है। राज्य की सभी लड़कियों को जन्म से लेकर स्नातक पूरा करने तक योजना का लाभ दिया जाता है। योजना का लाभ परिवार के दो बच्चों तक सीमित है।