ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे घोषित करेगा तारीख, दो चरणों में हो सकता है मतदान Flight Fares 2025: त्योहारी सीजन में हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब नहीं बढ़ेगी फ्लाइट टिकटों की कीमत NITISH KUMAR : नीतीश कुमार आज करेंगे मुजफ्फरपुर में 1,333 करोड़ की 22 विकास योजनाओं का शिलान्यास, चुनाव से पहले बड़ी सौगात Chhath Mahaparv 2025: छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर, पटना में 91 गंगा घाट और 62 तालाब व्रतियों के लिए होंगे तैयार Bihar Women Scheme: बिहार में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का तीसरा चरण लॉन्च, 21 लाख महिलाओं को आज मिलेंगे 10-10 हजार रुपये World Noodles Day 2025: हर देश की अपनी नूडल्स स्टोरी! क्या आपने चखी हैं ये 5 जबरदस्त नूडल्स की डिशेज? Bihar News: बिहार के इस जिले में 9 रेफरल यूनिट को होगी व्यवस्था, मरीजों को बड़ी राहत Bihar Assembly Elections 2025: EC का बड़ा फैसला, नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक बन सकेंगे नए मतदाता; कई नवाचार होंगे लागू; जानिए Bihar Board Exam 2026: आगे बढ़ी 10वीं-12वीं परीक्षा की रजिस्ट्रेशन डेट, अब इस दिन तक आवेदन कर सकेंगे छात्र Patna Metro : 'यात्रीगण ध्यान दें ...', पटना मेट्रो में आज से आपका स्वागत है; राजधानी वासियों के लिए इस रूट पर आज शुरू होगी मेट्रो रेल सेवा; जानिए क्या है ख़ास

बिहार : सनकी पिता ने छठ के दिन अपने दूधमुंहे बेटे को मौत के घाट उतारा, घर के पीछे मिला सिर कटा शव

बिहार : सनकी पिता ने छठ के दिन अपने दूधमुंहे बेटे को मौत के घाट उतारा, घर के पीछे मिला सिर कटा शव

15-Apr-2024 03:26 PM

By First Bihar

SEOHAR : शिवहर में एक सनकी पिता ने अपने ही दूधमुंहे बेटे की बेहरमी से गला काटकर हत्या कर उसके शव को घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह जब परिवार के लोगों ने बच्चे को घर में नहीं पाया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान बच्चे का शव घर के पीछे झाड़ी से बरामद किया गया। घटना नगर थानाक्षेत्र के वार्ड संख्या- 24 के चिकनौटा की है।


दरअसल, शिवहर नगर पंचायत के वार्ड संख्या- 24 के वार्ड पार्षद शंकर साह की बेटी ज्ञानी देवी की शादी करीब 22 साल पहले तरियानी के सरवरपुर के रहने वाले राजेश साह के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद राजेश साह की पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी। इसके बाद राजेश भी अपने ससुराल में ही रहने लगा। इसी दौरान दो बेटियों का जन्म हुआ। लंबे समय से बेटे का इंतजार कर रहे ज्ञानी देवी ने करीब एक महीने पहले बेटे के जन्म दिया था।


कई साल के इंतजार के बाद बेटे के जन्म को लेकर घर में जश्न का माहौल था। मृतक बच्चे की मां ने चैती छठ का व्रत रखा था। शाम को अर्ध्य देने के बाद सभी लोग घर लौट आए। सब लोग सुबह घाट जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच आरोपी पिता ने अपने दूधमुंहे बेटे को घर के पीछे झाड़ियों में ले गया और धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।


बच्चे के शव को जंगल में फेंककर आरोपी घर लौट आया। सोमवार की सुबह घाट जाने की तैयारी के बीच बच्चे को घर से लापता पाया गया। संभावित जगहों पर बच्चे की तलाश शुरू की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार के लोगों को बच्चे के पिता राजेश पर शक हुआ और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई बयां कर दी।


आरोपी की निशानदेही पर बच्चे के शव को घर के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। छठ के दिन बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सनकी पिता ने अपने ही बेटे की हत्या क्यों की, फिलहाल यह एक बड़ी पहेली बनी हुई है।

रिपोर्ट-- समीर कुमार झा