ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने लोगों को किया आगाह

Bihar News: बिहार में 25-28 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री और गिरेगा, उत्तर-पश्चिम शुष्क हवाओं से ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी करेगा बेहद परेशान..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में सर्दी ने धीरे-धीरे अपनी असली चाल पकड़ ली है। सुबह-शाम की हल्की ठंडक अब बढ़ने लगी है, जबकि दोपहर की धूप अब भी लोगों को थोड़ी राहत दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर से राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी, जिससे कई जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे लुढ़क सकता है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाएं इसकी मुख्य वजह हैं। दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से 27-28 नवंबर तक ठंड का असर और गहरा सकता है।


शनिवार को राज्य का न्यूनतम तापमान गया में 13.2 डिग्री और अधिकतम फारबिसगंज में 30.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पटना में न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन अगले 72 घंटों में यह 14-15 डिग्री तक नीचे आ सकता है। दक्षिण बिहार में अधिकतम 26-28 डिग्री और उत्तर बिहार में 28-30 डिग्री रहने का अनुमान है। पछुआ हवाओं की रफ्तार 25-30 किमी/घंटे तक हो सकती है, जिससे लोगों को कंपकंपी का एहसास होगा।


इसके अलावा कोहरे का साया भी गहराने वाला है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होगा। दृश्यता 50 मीटर तक कम हो सकती है, उत्तरी और मध्य जिलों में इसका विशेष असर देखा जाएगा। दक्षिण-मध्य इलाकों में न्यूनतम 11-14 डिग्री का पूर्वानुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क मौसम के कारण प्रदूषण भी बढ़ेगा, जिससे सांस संबंधी बीमारियां तेज हो सकती हैं। अस्पतालों में पहले से ही सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं।


लोगों को गर्म कपड़े पहनने, बच्चों-बुजुर्गों का खास ख्याल रखने और सुबह-शाम बाहर कम निकलने की सलाह दी गई है। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी किया गया है। IMD लगातार निगरानी रख रहा है, लेकिन अगर पारा 10 डिग्री से नीचे गया तो कोल्ड वेव की चेतावनी जारी हो सकती है। यह शुरुआती सर्दी का संकेत है और यह दिसंबर तक और तीव्र होगी।