ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / news / बिहार : सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल, परिजनों में पसरा...

बिहार : सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल, परिजनों में पसरा मातम

26-Jul-2022 09:55 AM

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो युवक को कुचल दिया. घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई. वहीं, दूसरा घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है. पुलिस घटना स्थल पर पहुचंकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


जानकारी के मुताबिक, रेलवे कर्मचारी बारो गांव निवासी 28 वर्षीय मोहन कुमार अपने दोस्त के साथ अपने घर जा रहा था. घर जाने के दौरान कॉलेज के पास स्कॉर्पियो ने दोनों को ठोकर मार दी. दोनों साइकिल के साथ पैदल जा सड़क पर चल रहा था. घटना में मोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया.


बताया जा रहा है कि मृतक मोहन कुमार की शादी 2 मई को ही हुई थी. वह रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था और सचिवालय की नौकरी की तैयारी कर रहा था. घटना की सूचना पर गढ़हारा थाना पुलिस मौके पर पहुंचीन और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस दौरान स्कॉर्पियो चालक भागने में सफल रहा.