मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
23-Jul-2022 06:54 PM
NALANDA : खबर नालंदा से आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा है। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची दो पुलिस वैन को बीच सड़क पर पलट दिया और उसमें जमकर तोड़फोड़ की। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस टीम किसी तरह से जान बचाकर भागी। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि सबैत गांव निवासी मो. शमशाद के रिश्तेदार के घऱ लड़की की बारात आनी थी। दोनों युवक बिहार शरीफ से शादी का सामन लेकर सबैत लौट रहे थे। इसी दौरान टोल टैक्स के पास तेज गति से आ रही बस ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शाहबाज आलम और मो. इरफान के रूप में हुई है।
घटना से गुस्साए लोगों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर दीपनगर ताना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास रखकर सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 की पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की जिसके बाद ग्रामीण और आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन को सड़क पर पलट दिया और उसमें जमकर तोडफोड़ की।
बाद में मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।