GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी
16-Jun-2024 04:46 PM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार में सड़क हादसों में हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार एक ट्रक ने बुलेट सवार दो भाइयों को रौंद डाला। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों आपस में ममेरे और फुफेरे भाई थे और दरभंगा शहर से अपने गांव जा रहे थे।
दोनों युवकों की पहचान खरूआ पंचायत के असलामपुर गांव निवासी शाहजहां और अफजल के रूप में हुई है। शाहजहां अपने फुफेरे भाई अफजल के साथ अपनी बहन के यहां शादी में गया था। वहां से दोनों बुलेट पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद डाला।
पुलिस के गश्ती दल ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।