सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
07-Oct-2022 02:11 PM
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां रोड एक्सीडेंट में कांग्रेस नेता के भाई की जान चली गई। घटना में धर्मवीर शुक्ला के भाई 56 साल के ध्रुव शुक्ला की मौत हो गई। मृतक ध्रुव शुक्ला LIC के अधिकारी थे। घटना उस वक्त की है जब ध्रुव अपनी बेटी को कार ट्रेनिंग स्कूल में छोड़कर घर लौट रहे थे।
घटना सदर थाना के गोबरसही चौक के पास घटी, जहां LIC में डीईओ ध्रुव शुक्ला एक गाड़ी की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी स्पॉट डेथ हो गई। घटना को अंजाम देकर कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक मोतीपुर स्थित LIC ऑफिस में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस नेता सह भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के स्टेट सेक्रेट्री धर्मवीर शुक्ला के भाई थे। ध्रुव शुक्ला वैशाली लालगंज के रहने वाले थे।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, मृतक के भाई यानी कांग्रेस नेता ने बताया कि उनके भाई हर रोज़ अपनी बेटी को गोबरसही में कार ट्रेनिंग सेंटर स्कूल में पहुंचाने जाते थे। रोज़ की तरह आज भी वे बेटी को पहुंचाकर घर लौट रहे थे। तभी सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।