ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार : साधू की जलेबी खाना पड़ा महंगा, नकदी और आभूषण लेकर फरार...

बिहार : साधू की जलेबी खाना पड़ा महंगा, नकदी और आभूषण लेकर फरार हुआ चोर

13-May-2023 12:19 PM

By First Bihar

BUXAR : बिहार हमेशा से अपने अजीबो - गरीब हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी रेलवे इंजन की चोरी कर ली जाती है तो कभी मोबाइल टावर और पटरी की चोरी कर ली जाती है। इसी कड़ी में अब बक्सर से एक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां चोरों ने अपने प्लानिंग को अंजाम देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। 


दरअसल, बक्सर में चोरी करने का नया तरीका देख हर कोई है हैरान है।  यहां जिले के डुमरांव अनुमण्डल अंतर्गत कोरानसराय थाना क्षेत्र चुआड़ गांव में साधु के वेश में आए बहुरुपिए ने झांसे में लेकर  एक परिवार को किस्मत बदलने के नाम पर जलेबी में नशीला पदार्थ मिला कर सभी को दे दिया जिससे पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसके बाद उसने घर में रखे आभूषण, नगदी और अन्य कीमती सामान पर अपना हाथ साफ किया और फरार हो गया है। आसपास के लोगों को जब इस घटना की भनक लगी तो सभी को बेहोशी की अवस्था में इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इस घटना में कितने रुपए की संपत्ति गायब हुई है इसका सही-सही आकलन नहीं हो पा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, चुआड़ गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय के घर पर शुक्रवार की दोपहर साधु का वेश धरे एक बहरुपिया आया था। उसने बताया कि वह पास ही चल रहे यज्ञ में शामिल होने आया है। खुद को बहुत ज्ञानी साधु बताते हुए उसने दावा किया कि वह उनकी किस्मत बदल सकता है। अपने झांसे में लेकर उसने घरवालों को जलेबी खिला दी। उस जलेबी में नशीली दवा मिली थी जिससे कि सभी बेहोश हो गए। इस घटना में घर के मालिक सुरेन्द्र पांडेय, उनकी पत्नी धर्मशीला देवी, बेटी खुशबू, रीमा, अंतिमा के अलावे तीन और पुत्रियां, बेटा और एक नाती बेहोश हो गए। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बहरुपिया एक दिन पहले से उनके घर में ठहरा हुआ था। 


इधर, इस घटना की जानकारी देते हुए कोरान सराय थाना प्रभारी रंजीत कुमार पांडे ने बताया कि साधु के भेष में एक दिन पहले से ही चुआड़ गांव के रहने वाले सुरेंद्र पांडे, के घर में एक व्यक्ति ठहरा हुआ था. जो लंबे समय से उस परिवार से परिचित है। उसने रातोरात किस्मत बदलने एवं कई तरह का प्रलोभन देकर कोल्ड ड्रिंक और जिलेबी में नशीले पदार्थ मिलाकर पूरे परिवार को खिला पिला दिया। एक-एक कर परिवार के सभी सदस्य जब बेहोश हो गए तो घर में रखा सामान लेकर वह भाग गया। वहीं साधु के भेष में पहुंचे बहुरूपिया की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।