ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / बिहार : रील्स बनाने के लिए नदी किनारे गए थे छात्र, डूबने से...

बिहार : रील्स बनाने के लिए नदी किनारे गए थे छात्र, डूबने से दो की हुई दर्दनाक मौत

03-Jul-2022 07:45 PM

By Tahsin Ali

PURNEA : खबर पूर्णिया से है, जहां नदी के किनारे रील्स बनाना दो युवकों को काफी महंगा पड़ गया। रील्स बनाने के दौरान दोनों युवक नदी की तेज धार में बह गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना से कुछ ही देर पहले दोनों ने रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। घटना पूर्णिया-सहरसा रेलखंड के वनभाग रेलवे पुल के नीचे की है। दोनों युवक कारी कोसी के पास रील्स बना रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के वक्त उनके साथ अन्य छात्र भी मौजूद थे, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए।


मृतक छात्रों की पहचान पूर्णिया शहर के मधुबनी वार्ड संख्या 1 निवासी राहुल कुमार और सरसी थाना क्षेत्र के कादरगंज निवासी सुनील मेहता के बेटे विकेश कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों का शव नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि राहुल और विकेश हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे। रविवार को दोनों हॉस्टल के अन्य छात्रों के साथ रील्स बनाने के लिए पूर्णिया-सहरसा रेलखंड के वनभाग रेलवे पुल के नीचे कारी कोसी गए थे। दोनों ने कुछ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। इसके बाद दोनों नदी में नहाने के लिए चले गए। वहां मौजूद अन्य छात्र दोनों का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य छात्र घटनास्थल से फरार हो गए।