ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार: रत्न मंदिर ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, वारदात में शामिल 6 बदमाश अरेस्ट; मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त से बाहर

05-Jan-2024 07:26 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में बीते 21 दिसंबर को रत्न मंदिर ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुए लाखों रूपए के लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लाख से अधिक कैश, हथियार और गांजा भी बरामद किया है। पुलिस की विशेष टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की है।


बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर को बदमाशों ने जीडी कॉलेज एवं हर-हर महादेव चौक के बीच स्थित रत्न मंदिर ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूटपाट किया था। ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने आभूषण खरीदने के बहाने देखना शुरू किया और अचानक पिस्टल निकाल ली और लूटपाट करने लगे, लेकिन तभी दुकान के एक स्टाफ ने सायरन बजा दिया और सायरन की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाशों ने दुकान के एक कर्मचारी मनीष कुमार को पेट में गोली मार दी और हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गए थे।


घटना को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी के नेतृत्व में 6 अलग-अलग विशेष टीमें बनाई गई थी। यह टीम विभिन्न जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। जेल से भी इनपुट लिया जा रहा था। इसी बीच सूत्र मिलने पर सभी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि लूट के बाद तीन आरोपी राज्य के बाहर भी गए थे लेकिन सभी बाहर से लौट आए। इस मामले में पुलिस की जब लगातार छापेमारी जारी रही तो मुजफ्फरपुर जिला निवासी कृष्णा उर्फ विवेक, तेयाय सहायक थाना क्षेत्र के लाल बाबू चौधरी एवं समस्तीपुर जिला के छोटू साह को नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर से गिरफ्तार किया गया।


इन लोगों के पास से करीब 80 हजार कैश, गांजा एवं हथियार बरामद किया गया। इनसे मिले इनपुट के आधार पर समस्तीपुर के सोना चांदी दुकानदार संतोष साह, समस्तीपुर के ही कन्हैया कुमार एवं रणधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी के पास से दो लोडेड पिस्टल,  सात गोली, दो मोबाइल लूट में प्रयोग किया गया तीन में से एक बाइक एवं 103000 नगद बरामद किया गया है।


एसपी ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड समस्तीपुर का रविंद्र साहनी है जो की 6-7 माह पहले ही जेल से छूटा था। वह भी लूटपाट के दिन संतोष साह के साथ मोटरसाइकिल से रतन मंदिर ज्वेलर्स पहुंचा था। लूट के बाद सभी बदमाशों ने आभूषण रविन्द्र सहनी को दे दिया, बदले में उसने तत्काल डेढ़ लाख रुपया दे दिया था। जिसमें से 103000 अभी बरामद किया गया है। मुजफ्फरपुर जिला निवासी कृष्ण उर्फ विवेक मुंबई में रहता था। जब अपराध करना होता था तो यहां आ जाता था। 1 साल पहले इसने समस्तीपुर के ही हीरा ज्वेलर्स में भी लूटपाट की थी। सबसे पहले उसी ने पिस्टल निकाल कर रत्न मंदिर ज्वेलर्स के कर्मचारियों को अपने कब्जे में लिया था। मास्टरमाइंड रविंद्र सहनी के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।