ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना युवक को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने करा दिए सात फेरे

02-Jun-2023 06:00 PM

By First Bihar

CHHAPRA: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने जाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। जब दोनों प्रेमी युगल मुलाकात कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने दोनों को धर दबोचा। पहले तो युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और बाद में बिना बैंड बाजा और बगैर बाराती के दोनों की शादी करा दी। घटना परसा थाना क्षेत्र के चकसहबाज गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा गांव के रहने वाले मनीष कुमार का चकशहबाज गांव की रहने वाली आरती कुमारी से पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी युगल लोगों की नजरों से बचकर एक दूसरे से कई बार मिल चुके थे। बीते बुधवार को भी मनीष अपनी गर्लफ्रेंड आऱती से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था। जिसकी भनक आरती के परिजनों और ग्रामीणों को लग गई।


ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल को रंगेहाथ धर दबोचा और युवक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में गांव में पंचायत बुलाई गई और पंचायत की पहल पर दोनों प्रेमी युगल की शादी कराने का निर्णय हुआ। मनीष शादी करने से लगातार इनकार कर रहा था लेकिन बावजूद इसके तुरंत शादी का मंडप तैयार किया गया और दोनों प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने गांव लौट गया।