Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम
31-Jul-2023 01:44 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। ऐसे में आज यानी सोमवार को अपराधियों के निशाने पर जनप्रतिनिधि है। सबसे पहले राजधानी पटना में अपराधियों ने पार्षद पति और भाजपा नेता निलेश यादव उर्फ निलेश मुखिया को गोलियों से भून डाला। उसके बाद अब मधेपुरा में राजद नेता को गोली मार देने की खबर आयी है। राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रुद्रनारायण यादव (55) को सोमवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रुद्रनारायण यादव प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी बीच करीब पांच बजे मीरागढ़ से पश्चिम बेलदोर नहर पर बेखौफ अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि गोली रुद्रनारायण यादव के कंधे के नीचे लगा है। गंभीर रूप से घायल रुद्रनारायण यादव को परिजनों ने आनन फानन मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गया। जहाँ इलाज चल रहा है। जहां बिहार
बताया गया कि, राजद नेता रुद्रनारायण यादव दिनापट्टी सखुआ पंचायत के मीरागढ़ निवासी है। जो सुबह टहलने निकले थे। घर लगभग एक किलोमीटर पश्चिम बेलदोर नहर पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने पीछे से गोली मारकर फरार हो गया। इधर घटना को लेकर परिजन डरे सहमे है। जिसके बाद आस पास का माहौल दहशतमय हो गया है। रुद्र नारायण यादव कई बाद प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नही हुआ है। पुलिस घटना के बाद छानबीन में जुट गई है।
इधर, थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि अहले सुबह राजद नेता पर गोली चलाई गई है। छानबीन तेज कर दिया गया। घटना के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जख्मी नेता रुद्र नारायण यादव का हालचाल जाना। हालांकि उन्होंने घटना को लेकर कोई बयान नहीं दिया।