झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी
21-Aug-2022 08:34 PM
ARRAH : खबर भोजपुर से आ रही है, जहां सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों के गुस्से को देखते हुए डॉक्टर और अन्य कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान काफी देर तक सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बताया जा रहा है कि बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव निवासी शोएब अंसारी की पत्नी जेबा परवीन को प्रसव के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सदर अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर ने जांच के बाद परिजनों को ऑपरेशन की सलाह दी। सभी काजगी प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला का ऑपरेशन शुरू हुआ। ऑपरेशन के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसी बीच महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की जानकारी छिपाते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया।
परिजन महिला को एम्बुलेंस से लेकर अभी पटना जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी है। इसके बाद परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए डॉक्टर और अन्य कर्मी ऑपरेशन थियेटर बंद कर मौके से फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब आरा सदर अस्पताल में ऐसी घटना हुई हो, पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं।