ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / बिहार: निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन पानी में बहा, कई गांवों का मुख्यालय से...

बिहार: निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन पानी में बहा, कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूटा; भ्रष्टाचार के लग रहे आरोप

15-Jul-2024 09:33 AM

By First Bihar

AURANGABAD: बिहार में पुल-पुलिया और सड़को के ध्वस्त होने के बीच अब औरंगाबाद में निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन पानी में बह गया है। डायवर्सन के टूटने के कारण इस इलाके के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से भंग हो गया है। सड़क मार्ग भंग होने के बाद इलाके के लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी है और लोग भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, देव प्रखंड के चट्टी बाजार स्थित अंबा-देव रोड में पुल का निर्माण कराया जा रहा है। आवागमन बाधित न हो इसको लेकर पुल के बगल में डायवर्सन बनाया गया है। पानी के तेज बहाव के कारण डायवर्सन पानी में बह गया और कई गांवों को संपर्क भंग हो गया है। डायवर्सन के पानी में बहने के बाद इलाके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


इलाके के लोगों का कहना है कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य में एजेंसी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण एजेंसी और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकार के पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है। दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का आने-जाने का यही एक मात्र रास्ता था, जो अब टूट चुका है।


बता दें कि बीते 18 जून से बिहार में पुलों के गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह अब भी जारी है। लगातार पुल-पुलिया धराशायी होने की खबरें राज्य के अलग-अलग जिलों से आ रही है। विपक्षी दल इसको लेकर सरकार पर हमलावर बने हुए हैं और भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं वहीं सत्ताधारी दल इसे आरजेडी के भ्रष्टाचार का नतीजा करार दे रहे हैं।