ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Bihar Politics: Smart Meter के मुद्दे पर आर-पार के मूड में विपक्ष, सरकार...

Bihar Politics: Smart Meter के मुद्दे पर आर-पार के मूड में विपक्ष, सरकार के खिलाफ आज से RJD का हल्लाबोल

01-Oct-2024 08:39 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से स्मार्ट मीटर का मुद्दा काफी गर्म है। अलग-अलग जगहों पर लोग स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं। इस वजह से बिजली विभाग को भी समस्या उठानी पड़ रही है। बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत भी गर्म है। एक तरफ जहां सरकार स्मार्ट मीटर के फायदे गिना रही है तो वहीं दूसरी तरफ ने इसके खिलाफ आनंदोलन छेड़ दिया है।


दरअसल, बिजली कंपनियां पूरे राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर चुकी है। सरकार के आदेश पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं हालांकि कई जगहों से इसके विरोध की खबरें सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उनके बिजली का बिल बढ़ जाएगा। वहीं विपक्ष इसे बिजली कंपनी और सरकार की साजिश करार दे रही है।


इसी के खिलाफ बिहार की मुख्य विपक्षी दल आरजेडी मंगलवार से स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन चलाने का एलान कर दिया है। आरजेडी का कहना है कि बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची हुई है। गरीब, किसान औऱ आम उपभोक्ता इससे काफी परेशान है। जिसको देखते हुए आज यानी 1 अक्टूबर से आरजेडी इस गंभीर मसले पर आंदोलन चलाकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। आज आरजेडी स्मार्ट मीटर उखाड़ फेंको अभियान शुरूकरेगी।


इससे पहले सोमवार को कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था और जमकर नारेबाजी की थी। बिहार प्रदेश कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ पूरे राज्य में आंदोलन छेड़ने की घोषणा पिछले दिनों की थी। कांग्रेस ने सोमवार को कई जगहों पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने के लिए गरीबों का खून चूसा जा रहा है।