ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार के शासन में छोटे से लेकर आला अधिकारी तक...

Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार के शासन में छोटे से लेकर आला अधिकारी तक बेलगाम’ VIP का सरकार पर अटैक

23-Sep-2024 07:44 PM

By First Bihar

PATNA: गया जिले के आमस थाना प्रभारी द्वारा वीआईपी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर वीआईपी ने नाराजगी जताई है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि नीतीश कुमार के शासन में छोटे अफसर हो या फिर आला अधिकारी सारे बेलगाम हो चुके हैं। 


देव ज्योति ने कहा कि जिस लॉ एंड ऑर्डर की नीतीश कुमार बात करते हैं उसका जीता जागता उदाहरण हर दिन सामने आ रहा है लेकिन मुख्यमंत्री खामोश क्यों हैं? उन्होंने साफ लहजे में कहा कि यह दलितों का अपमान है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब हमेशा जाति प्रथा, ऊंच-नीच के विरोधी थे। लेकिन आज प्रदेश में देखिए कैसे हालात हो गए हैं। आज जाति देखकर थाना प्रभारी भी थाना में अपमान कर रहा है। 


उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मुकेश सहनी का अपमान नहीं है बल्कि पूरे समाज को अपमान किया गया है। दलितों का अपमान किया गया है। वीआईपी के प्रवक्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के जिस विचार की नीतीश कुमार बात करते हैं उसका अपमान है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने सुशासन का पोल खोल कर रख दिया।