ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी

Bihar Politics : लैंड फॉर जॉब मामले में कल होगी अहम सुनवाई, दिल्ली जाएंगे RJD सुप्रीमों लालू यादव

06-Oct-2024 11:46 AM

By First Bihar

PATNA : लैंड फॉर जॉब मामले में माराजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू-तेजस्वी तेजप्रताप सहित 8 लोगों को समन भेजा था। इसके मुताबिक लालू-तेजस्वी और तेज प्रताप को कल यानी 7 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होना है। लिहाजा, आज देर शाम या कल अहले सुबह राजद सुप्रीमो लालू यादव कल यानी 7 अक्टूबर को दिल्ली जाएंगे। जबकि लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। इसके अलावा बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी दिल्ली आएंगे। 


जानकारी के मुताबिक लालू यादव और तेजस्वी यादव सहित 8 आरोपियों को 7 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए तलब किया गया। सबसे अहम बात है कि इस बार कोर्ट ने पहली बार तेज प्रताप यादव को तलब किया है। तेजप्रताप यादव लैंड फॉर जॉब मामले में कल पहली बार वह कोर्ट में पेश होंगे। पिछली सुनावाई में कोर्ट ने कहा था कि, तेजप्रताप यादव की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है। लिहाजा किरण देवी और तेजप्रताप यादव को भी राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने समन जारी किया।


मालूम हो कि इस मामले में सबसे पहले ED ने 6 अगस्त को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। हालांकि, इस चार्जशीट में तेजप्रताप यादव का नाम नहीं शामिल किया गया था। लेकिन कुल 11 लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल हुई थी। जिनमें में से तीन आरोपी की मौत हो चुकी है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कहा था कि ए के इंफोसिस्टम द्वारा बिहार में राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को 2014 में बड़ी तादात में ज़मीन ट्रांसफर किया गया। 


कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्रथम दृष्टया में पर्याप्त सबूत हैं। इस मामले मे बड़ी तादात में ज़मीन का ट्रासंफर हुआ। कोर्ट ने कहा था कि एजेंसी की चार्जशीट के मुताबिक यादव परिवार द्वारा पद का दुरुपयोग किया गया और यादव परिवार के नाम पर ज़मीन का ट्रांसफर हुआ। कोर्ट ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव मनी लांड्रिंग में शामिल थे और तेजस्वी यादव के खिलाफ भी मामले में पर्याप्त सबूत हैं। कोर्ट ने कहा कि किरण देवी ने मीसा भारती के नाम पर ज़मीन ट्रांसफर किया। जिसके बदले में किरण देवी के बेटे को नौकरी दी गई। इस मामले में किरण देवी के पति भी शामिल थे।