ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar Politics: भाजपा का तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला, कहा- 'मुल्ला-मौलवियों' से गुफ्तगू कर कोई नहीं बन जाता सेक्युलर

05-Dec-2024 04:47 PM

By First Bihar

Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम' पर जोरदार तंज कसा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव तुष्टीकरण यात्रा पर निकले हैं. ये राजद कार्यकर्ताओं के दर्शन करने नहीं, बल्कि उनके बीच नफरत के बीज बोने निकले हैं। 

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी कहां और किन लोगों का दर्शन कर रहे हैं, यह पूरा बिहार देख रहा है। इनकी यात्रा का मकसद संवाद करना नहीं सामाजिक  सौहार्द्र और समरसता को भंग करना है। अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी एक धर्म विशेष के लोगों में उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उल्टी-सीधी बातें कर समाज में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि  तेजस्वी को थोड़ा-लिख लेना चाहिए और जानकारों से ज्ञान ले लेना चाहिए कि सेक्युलर का मतलब क्या होता है। दरगाहों पर मत्था टेकने,  मुल्ला-मौलवियों के साथ गुफ्तगू करने और एक धर्म विशेष के लोगों की पीठ पोंछने से कोई सेक्युलर नहीं बन जाता। दोहरा चरित्र दिखाकर नेता प्रतिपक्ष बिहार की राजनीति को दूषित कर रहे हैं। मिश्र ने कहा कि तेजस्वी के तुष्टीकरण वाले व्यवहार और आचरण को बिहार की जनता देख रही है। 2025 में जनता उन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि वे जिंदगी भर याद रखेंगे।