बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Jun-2024 09:47 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में बढ़ते आपराधिक मामलों पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रसाशन भी काफी एक्टिव नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मुज़फ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है और इस मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले में बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो अपराधी ज़िले के बोचहां की तरफ दरभंगा वाले हाईवे पर लूटपाट करने के नियत से इकट्ठा हुए हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम इस सूचना पर एक्शन लेते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी।
वहीं, घेराबंदी के बाद अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो अपराधी को पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ के बाद अरेस्ट हुए अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद अपराधियों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
उधर, इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार तह मुहिम जारी रहेगी। अपराध करने वाले किसी भी हाल में बख्शे से नहीं जाएंगे। अगर गोली चली तो पुलिस भी जवाबी कार्रवाई करेगी। पुलिस को देखते ही अपराधी गोली चलाने लगे थे। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे अपराधी के पैर में गोली लगी है। हथियार भी बरामद है आगे की कार्रवाई चल रही है। पूछताछ कर पूरे गिरोह का खुलासा होगा।