Police Transfer: बिहार में SHO का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट Jamui firing news : मस्जिद के बाहर नमाजियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल; जानिए क्या है घटना की वजह Bihar News : सरकारी हॉस्पिटल में लापरवाही से नवजात की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा ; जांच की मांग Bihar Government : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: 10-10 हजार पाने वाली महिलाओं के रोजगार का सर्वे शुरू, अगली किस्त की तैयारी PATNA NEWS : पटना महावीर मंदिर में संध्या आरती का समय बदला, मंगलवार को इतने घंटे बंद रहेगा कपाट; जानिए आरती की टाइमिंग BIHAR NEWS : सरकार का नया आदेश, कोर्ट से जुड़े काम होंगे थोड़े महंगे; अब शपथपत्र पर देने होंगे इतने रुपए Bihar News : बिहार के सरकारी स्कूलों में हुई बड़ी गलती ! लाखों स्टूडेंट को नहीं मिलेगा इन योजनाओं का लाभ; जानिए क्या है पूरी खबर Patna NEET student case : मनीष रंजन की बेल पर आज कोर्ट में सुनवाई, CBI को देना पड़ सकता है इन सवालों का जवाब “Patna Holi 2026: पुलिस-सतर्क, रंग में भंग डालने वालों पर होगी कार्रवाई, इन नंबरों पर दें सूचना, इतने मजिस्ट्रेट होंगे तैनात” Bihar news : बिहार सीमाई इलाके में मदरसों की जांच शुरू, फेक करेंसी और तस्करी पर बड़ा ऑपरेशन
15-May-2024 10:55 AM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में तीन पुलिसकर्मियों ने एक गाड़ी मेकैनिक की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने तीन लोग एक दारोगा और दो सिपाहियों ने मिलकर एक वाहन मिस्त्री की सड़क किनारे बुरी तरह से पिटाई कर दी। यह मामला सिलाव थाना इलाके के सीमा गांव के पास का है। पुलिसकर्मियों द्वारा मेकैनिक की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। इसके बाद आला अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि,फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि, इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन पुलिसकर्मी एवं एक युवक वाहन मिस्त्री को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। युवक शायद पुलिस वाहन का प्राइवेट चालक है। मारपीट करने में दारोगा मनोज कुमार एवं दो अन्य सिपाही शामिल हैं।
वहीं, इस मामले में पीड़ित वाहन मिस्त्री मो. तैयब का कहना है कि पुलिसकर्मी उनके पास वाहन की मरम्मत कराने आए थे। आधा घंटा रुकने के लिए कहने पर भड़क गए और पीटने लगे। पुलिस का आरोप है कि वाहन मिस्त्री ने उन्हें गाली दी थी। थानाध्यक्ष इरफान ने बताया कि वीडियो उन्हें मिला है। दारोगा से पूछताछ की गई है।
जबकि इस मामले में दारोगा का कहना है कि तीन दिन से गाड़ी में वेल्डिंग कराने के लिए मिस्त्री के पास जा रहे थे। रोज कुछ न कुछ बहाना बनाकर टरका देता था। मंगलवार को भी कुछ देर बाद आने की बात कहकर टालमटोल कर रहा था। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों के साथ लौटने लगे तो पीछे से गाली देने लगा। गाली सुनने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है। निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, वाहन मिस्त्री ने बताया कि दो दिन पहले उसे बताया गया कि पुलिस वाहन में कुछ खराबी है। उसने मंगलवार सुबह सात बजे वाहन लेकर बुलाया था। पुलिसकर्मी दोपहर में पहुंचे। उस समय वह दूसरी गाड़ी ठीक कर रहा था। उसने आधा घंटा रुकने को कहा। यह सुनते ही पुलिसकर्मी भड़क गए और डंडे एवं थप्पड़ बरसाने लगे। गंदी-गंदी गालियां दी गईं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।