Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
14-Oct-2023 07:43 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के ऊपर झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत तीसरी थाना क्षेत्र दो कारोबारी भाइयों चंदन वर्णवाल और अंशु वर्णवाल की हत्या का आरोप है। इस मामले में शातिर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गिद्धेश्वर जंगल स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास दया रविदास को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक कट्टा और दो गोली भी पुलिस ने बरामद किया है।
पूरे मामले पर जमई एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दया रविदास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गिद्धेश्वर जंगल में आया है। इसके बाद एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर शातिर अपराधी दया रविदास को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दया रविदास का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ झारखंड के लोकायनपुर के अलावा जमुई के खैरा तथा सिकंदरा थाने में 16 मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है।
22 जून 2021 को तीसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंदनाटांड़ निवासी मुरारी लाल वर्णवाल के दो पुत्र चंदन वर्णवाल और अंशु वर्णवाल लापता हो गए थे। दोनों बाइक से डोरंडा के लिए निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों का मोबाइल बंद हो गया था। इस बात की चर्चा थी कि दोनों भाई कर्ज लेकर जमुई के एक बाबा के चक्कर में पड़कर 40 लाख रुपये गंवा चुके थे। करीब 29 दिन बाद 21 जुलाई को दोनों का कंकाल गरही के मनवा जंगल से पुलिस ने बरामद किया था। इस मामले में भी पुलिस दया रविदास को तलाश कर रही थी।