Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
02-Apr-2022 11:55 AM
PATNA : बिहार में एक बार फिर अपहरण वाला दौर शुरू हो गया है. नीतीश कुमार के सुशासन वाले राज में भी अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि बिहार पुलिस ने अपहरण केस के जो आंकड़े दिए हैं, वह बेहद चौंकाने वाले हैं. बिहार पुलिस के आंकड़े बता रहे हैं कि बिहार में वर्ष 2021 में अपहरण के 10205 मामले सामने आये हैं.
इसमें फिरौती के लिए अपहरण के मामले में सबसे कम हैं. सबसे ज्यादा अपहरण प्रेम प्रसंग और शादी मामले में हुए हैं. फिरौती के लिए सबसे कम 36 है. जबकि 70 फीसद मामलों में प्रेम प्रसंग है. जबकि अन्य मामलों में सामान्य अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई. इसमें भी कई मामले में बाद में फर्जी निकले.
एक न्यूज़ वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक सूबे में 10205 केस में 3241 अपहरण मामले सामने ऐसे आए, जिसमें प्रेम प्रसंग में अपहरण हुआ. इसमें सबसे अधिक फरवरी में 300 और मार्च में 320 केस हुआ. जबकि 7 मामले फर्जी पाये गए हैं. वहीं सामान्य अपहरण के 2477 केस दर्ज हुए, जिसमें 22 मामले फर्जी निकल गए. इसमें पुलिस ने कई मामलों का उद्भेदन भी कर दिया.
हालांकि बिहार में सामान्य अपहरण के साथ ही फिरौती के लिए अपहरण का आंकड़ा सबसे कम रहा. 37 में सिर्फ एक मामला फर्जी पाया गया. जबकि 36 मामलों में फिरौती के लिए अपहरण हुआ था. वहीं सूबे में अपहरण के बाद हत्या के 118 मामले सामने आए. इसमें एक कांड फर्जी निकल गया. जबकि 177 मामले पुलिस रिकार्ड में दर्ज किये गए.