Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन?
23-Oct-2024 06:29 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में एक तरफ जहां सरकार ने छठ पूजा में शिक्षकों की छुट्टी बढ़ी दी है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। त्योहारों में विधि व्यवस्था को बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है।
दरअसल, दुर्गापूजा के बाद अब बिहार में दिवाली, कालीपूजा और छठ का महापर्व आने वाला है। ऐसे में सरकार ने त्योहारों में विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला ले लिया है। सरकार के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया 9 नवंबर कर बिहार के सभी पुलिसकर्मी, पुलिस पदाधिकारी की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
राज्य पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक, दिवाली, कालीपूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने को लेकर 29 अक्टूबर से 09 नवंबर तक सभी प्रकार की छुट्टी को रद्द किया गया है। किसी भी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी की छुट्टी उस परिस्थिति में मिलेगी जब कोई आपात स्थिति हो। राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी और अन्य पुलिस विंग को इसकी जानकारी दे दी है।