ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / अब कार से पेट्रोलिंग करेगी बिहार की हाईटेक पुलिस, 80 अर्टिगा और 300...

अब कार से पेट्रोलिंग करेगी बिहार की हाईटेक पुलिस, 80 अर्टिगा और 300 बोलेरो खरीदने का आर्डर

05-Mar-2021 09:06 PM

PATNA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. अपराध पर नकेल कसने के लिए राज्य की पुलिस को और भी ज्यादा हाईटेक बनाने की तैयारी है. दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई और यूपी पुलिस की तरह बिहार पुलिस भी अब स्मार्ट पुलिस बनने जा रही है. राज्य में अब अर्टिगा और बोलेरो जैसी गाड़ियों से गश्ती करने की योजना है. इसके अलावा सरकार पुलिस डिपार्टमेंट को 300 से अधिक मोटरसाइकिल भी देने जा रही है, जिससे पुलसीवाले पेट्रोलिंग करेंगे. 


पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक बिहार पुलिस के लिए फिलहाल 80 अर्टिगा की खरीद हुई है. इसके अलावा करीब 300 बोलेरो की खरीदने की तैयारी है. इतना ही नहीं 379 मोटरसाइकिल को क्रय करने की भी तैयारी है. ताकि किसी भी जिले में पुलिस दल आसानी से गश्ती कर सके. जिससे कि अपराध पर नकेल कसा जा सके. माना जा रहा है कि सरकार बिहार के हर एक जिले के लिए 2-2 अर्टिगा कार ले रही है, जो टाउन थाना को दी जाएगी. 


ये गाड़ियां जल्दी ही जिला पुलिस को दी जाएंगी. वाहन खरीद के लिए राज्य सरकार द्वारा पुलिस को 33.03 करोड़ रुपए दिए गए थे. जानकारी मिली है कि रद्द घोषित की गई गाड़ियों की जगह ये 681 वाहन खरीदे गए हैं. पिछले साल  गृह विभाग के आदेश पर पुरानी पड़ चुकी गाड़ियों की जांच कराई गई थी, जो गाड़ियां मरम्मत के लायक थीं, उन्हें रिपेयर करवाया गया और जो एकदम बेकार थी, उन्हें रद्दीकरण में डाल दिया गया.