पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
27-Nov-2023 01:18 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक परिवार के मेंबर ने ही अपनी घर की बच्ची के साथ खुद का रिश्ता कलंकित कर डाला है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में इस घटना के आरोपी की चर्चा हो रही है और उसे उचित सजा देने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर खुद के कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में 14 वर्षीय नाबालिक लड़की से पड़ोस के चाचा ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला सामने आते ही आरोपी 50 वर्षीय देवनारायण मालाकार को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जाता है 25 नवंबर की शाम आरोपी देवनारायण मालाकार ने लड़की को बहला फुसलाकर अपने घर बुला लिया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।
वहीं, काफी देर बाद जब लड़की घर नहीं लौटी तो मां खोजते हुए आरोपी के घर गयी तो लड़की और आरोपी अपने घर के कमरे से निकल रही थी। लड़की ने अपने मां को अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने 26 नवंबर को इसकी शिकायत वीरपुर थाना पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके साथ ही पीड़ित लड़की और आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लायी है जहां दोनों का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह पांच बच्चे के पिता है, और गांव में ही ड्राइवर का काम करता है। वही नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है लड़की थोड़ी सुस्त है जिस वजह से आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है। लड़की के शरीर पर नाखुन के ज़ख्म के भी निशान हैं।
उधर, इस घटना को लेकर पुलिस ने रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि आरोपी अपने आप को निर्दोष बताते हुए गलत फंसाने की बात कही है। इधर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच कराया जा रहा है। पीड़िता और आरोपी का घर आसपास में ही है। परिजन के द्वारा लिखित आवेदन थाना में दिया गया है। इस आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है।