दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
10-Apr-2022 05:00 PM
BANKA : इस वक्त की बड़ी खबर बांका जिले से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मालिक से हथियार के बल पर ढ़ाई लाख रुपए लूट लिए।इस दौरान अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मालिक से उसकी बाइक भी लूट ली। घटना शंभूगंज बाजार के पास की है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
बताया जा रहा है कि शंभूगंज के पकरिया गांव निवासी पेट्रोल पंप मालिक पुष्पेंद्र कुमार सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर रामनवमी की पूजा करने अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान रविवार की दोपहर शंभूगंज बाजार के पास नहर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ढ़ाई लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल और उसकी बाइक भी लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने शंभूगंज थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक के मुताबिक रामनवमी की पूजा करने वह अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने रूकने को कहा और नहीं रूकने पर जबरन बाइक को रोक दिया। गाड़ी की चाबी छिनने के बाद मोबाइल भी छिन लिया। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मारने की धमकी दी। जबतक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे अपराधी फरार हो चुके थे। दिनदहाड़े लूट की घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।