ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार: पेशी के दौरान कैदी ने की भागने की नाकाम कोशिश, पुलिस ने दबोचा

19-May-2022 08:40 PM

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान एक कैदी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एडीजे 13 की कोर्ट में पेशी के लिए एक कुख्यात अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में सिविल कोर्ट लाया गया था। जहां बाथरूम जाने की बाद कह अपराधी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट कैंपस से धर दबोचा।


दरअसल, कैदी वाहन पर बम फेंकने के मामले में बेउर जेल में बंद कुख्यात सोनू को पुलिसकर्मी एडीजे 13 की कोर्ट में पेशी के लिए गुरुवार को सिविल कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान सोनू पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर की घेराबंद कर सोनू की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया। सोनू की गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।


बता दें कि सोनू ने साल 2012 में बेउर जेल के पास कैदी वाहन पर बम से हमला कर कैदियों को छुड़ाने की कोशिश की थी।इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बेउर जेल भेज दिया था। गुरुवार को पेशी के दौरान उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसके मंसूबो पर पानी फेर दिया।