ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

बिहार: पप्पू यादव ने सोनू को दिए 50 हजार, कहा.. गरीबों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करे सरकार

18-May-2022 06:05 PM

NALANDA: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने नालंदा के सोनू को ताउम्र मदद करने का भरोसा दिलाया है। पप्पू यादव सोनू कुमार से मिलने के लिए बुधवार को नालंदा पहुंचे थे। हरनौत के निमाकोल गांव पहुंचकर पप्पू यादव ने सोनू और उसके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सोनू को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की और ताउम्र उसकी मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के युवा अध्यक्ष राजू दानवीर भी मौजू थे।


इस दौरान पप्पू यादव ने पक्ष और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष के लोग केवल अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। पॉलिटिकल इवेंट न कर ये लोग गरीब बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करें। बिहार के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत है। केंद्र में सुशील मोदी की सरकार है, वे हर जिले में नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल खुलवाएं। उनके तीन हजार रुपए देने से कुछ नहीं होने वाला है। वहीं उन्होंने देश में मंदिर-मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि बीजेपी की सरकार देश के लोगों को असल मुद्दे से भटकाने के लिए ये सब कर रही है।


वहीं पार्टी के युवा अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि बिहार सरकार गरीब बच्चों को गुणवक्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराए ताकि गरीबों के बच्चे भी IAS और IPS बन सकें। बता दें कि नालंदा का रहने वाला सोनू कुमार उस वक्त चर्चा में आया था जब उसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अच्छे स्कूल में एडमिशन कराने की गुहार लगाई थी। सोनू ने कहा था कि गांव के स्कूल में अच्छी पढाई नहीं होती है। IAS बनने के लिए उसका अच्छे स्कूल में एडमिशन कराया जाए। जिसके बाद सीएम ने अधिकारियों को सोनू का एडमिशन कराने का निर्देश दिया था।