जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
25-May-2023 07:40 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के 300 प्रखंड अंतर्गत 593 पंचायतों में उपचुनाव को लेकर मतदान शुरू हो गए हैं। 605 सीटों के लिए मातादात अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसी कड़ी में राजधानी पटना के 86 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। यह मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक करवाया जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी पदों के लिए अलग-अलग एवं पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 27 मई को संबंधित प्रखंड मुख्यालय पर मतों की गणना की जाएगी।
दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पंचायत उपचुनाव को लेकर कुल 3322 पद रिक्त थे। किसी कारण बस 14 पदों पर आयोग द्वारा मतदान स्थगित कर दिया गया। ऐसे में वास्तविक पदों की संख्या 3508 हैं, जिनमें 2083 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इसमें शेष 1425 रिक्त पदों में 820 ऐसे पद हैं जिनके लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। इसलिए उन पदों के लिए मतदान नहीं होगा, जबकि अन्य 605 रिक्त पदों के लिए मतदान होगा।
वहीं, पंचायत उपचुनाव के दौरान कई सीटों पर फर्जी मतदान रोकने के लिए मतदाता के चेहरे की भी पहचान की जाएगी। इसके लिए मतदान केंद्रों पर (फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम) जांच की व्यवस्था होगी। डिजिटल फोटो सर्विलांस (डीपीएस) की भी व्यवस्था की गई है। ऐसे में किसी भी मतदाता को दोबारा मतदान करते हुए पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार की शाम को सभी मतदान केंद्रों के लिए मतदानकर्मी रवाना हो गए।