बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
05-Apr-2021 07:09 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर चल रहा है सस्पेंस और ईवीएम की खरीद को लेकर जारी विवाद को आज सुलझाया जा सकता है। आज इस मसले पर महत्वपूर्ण बैठक होनी है। भारत निर्वाचन आयोग में राज्य निर्वाचन आयोग को बातचीत के लिए प्रस्ताव भेजा है। राज्य आयोग के मुख्य आयुक्त को आज 11 बजे दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय बुलाया गया है।
ईवीएम खरीदने के मसले पर अगर भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच सहमति बनी तो 6 अप्रैल को पटना हाई कोर्ट में पूरे मामले की सुनवाई के दौरान मामला सुलझ सकता है आयोग के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पटना हाईकोर्ट में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मल्टी पोस्ट ईवीएम की आपूर्ति से जुड़े विवाद को लेकर याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका पर 6 अप्रैल यानी मंगलवार को सुनवाई होनी है। इस सुनवाई के ठीक पहले रविवार को घटनाक्रम बदला है और भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर वार्ता के लिए बुलाया है।
हालांकि समय कम रहने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त का दिल्ली जाना संभव नहीं है लिहाजा अब राज्य निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। हाईकोर्ट में सुनवाई के पहले अगर आज भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग ऑनलाइन मीटिंग में सहमति बना लेते हैं तो फिर यह मामला सुलझ जाएगा। बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर ईवीएम की खरीद पर विवाद चल रहा है। मल्टी पोस्ट ईवीएम की आपूर्ति को लेकर एनओसी दिए जाने पर आज की बैठक में चर्चा होनी है। भारत निर्वाचन आयोग को हैदराबाद की ईवीएम आपूर्तिकर्ता कंपनी ईसीआईएल के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करना है। तभी राज्य निर्वाचन आयोग को ईवीएम की आपूर्ति की जा सकेगी। पंचायत चुनाव में ईवीएम की आपूर्ति नहीं होने के कारण देरी हो रही है।