राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
29-Sep-2021 04:42 PM
By AKASH KUMAR
AURABGABAD : बिहार में 11 चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह से हो रहा है. दूसरे चरण में बिहार के 34 जिलों के 48 प्रखंडों के 9,886 मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. मतदान के बीच बिहार के औरंगाबाद जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है.
घटना औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड की है. यहां राजपुर पंयायत के राजपुर स्थित बुथ संख्या-53 पर पहुंची एक महिला को मतदानकर्मियों ने इसलिए वोट देने से रोक दिया क्योंकि उसके वोटर स्लिप पर पति के जगह उसके ससुर का नाम दिया हुआ था. ये खेल बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के दूसरे चरण में हुआ है.
मतदान से वंचित महिलाओं में ऐसी ही एक महिला ने अपना दर्द हमसे साझा किया. पीड़िता पूनम सिंह ने बताया कि वह मतदान करने जब राजपुर पंयायत के राजपुर स्थित बुथ संख्या-53 पर पहुंची तो उसे जो मतदान पर्ची मिली. उस पर उसका नाम भारती देवी लिखा मिला. तस्वीर उसी की ही लगी मिली. लेकिन पर्ची में महिला के ससुर मधुसूदन सिंह को ही उसका पति बना दिया गया. जबकि वास्तविकता यह है कि उनके पति ओमशंकर सिंह है.
इस स्थिति में महिला ने अपना आधार कार्ड दिखाते हुए सही नाम से वोट देने की मतदान कराने में लगे अधिकारियों से गुजारिश की लेकिन उसकी बात को दरकिनार कर दिया गया. लिहाजा महिला मतदान करने से वंचित रह गई.
इस बूथ पर कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन कराने का निर्देश भी पूरी तरह बेअसर दिखा. न मतदाताओं के चेहरे पर कही मास्क दिखा. न मतदानकर्मियों और न ही चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और न ही बूथों की सुरक्षा और मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में लगे पुलिसकर्मियों के चेहरों पर ही मास्क दिखा. हालांकि चुनाव कार्य में लगे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी चुनाव को लेकर किए गये प्रबंधों पर ही बात करते रहे.