Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी
09-Mar-2022 03:41 PM
MUNGER : असरगंज बाजार में एक तेज रफ्तार ओवर लोडेड बालू लदे ट्रक ने ट्यूशन पढ़ने जारही इंटर की छात्रा को बेरहमी से कुचला, छात्रा की मौके पर मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम किया. पुलिस घटना स्थल पर कैम्प कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर जिला के असरगंज बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ओवर लोडेड बालू लदे 12 चक्का ट्रक ने ट्यूशन पढ़ने जा रही इंटर की छात्रा ब्यूटी कुमारी को बेरहमी से कुचल डाला. जिससे छात्रा की मौके पर मौत हो गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा भागलपुर जिला के बाथ थाना क्षेत्र मनिहारी गांव निवासी बिपिन पासवान की पुत्री है.
वो साईकल से असरगंज ट्यूशन पढ़ने जा रही थी कि तभी रास्ते में ही असरगंज बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ओवर लोडेड बालू लदे 12 चक्का ट्रक ने इसे बेरहमी से कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी पर कार्रवाई की मांग को लेकर असरगंज बस स्टैंड के पास सुल्तानगंज-देवघर मार्ग को जाम कर दिया है.
हालांकि पंचायत के मुखिया ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये सहायता राशि के रूप में दी है और घटना स्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है और आक्रोशित ग्रामीणों को साझा बुझाकर सड़क जाम को हटवाने का प्रयास कर रही है.