ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / Bihar News: बिहार के अधिकारियों ने कर दिया बड़ा खेल, करोड़ों की सरकारी...

Bihar News: बिहार के अधिकारियों ने कर दिया बड़ा खेल, करोड़ों की सरकारी जमीन को निजी बताकर दूसरों के हाथ बेचा; ऐसे हुआ खुलासा

21-Dec-2024 05:00 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार में जमीन सर्वे (land survey in bihar) के बीच एक बड़े फर्जीवाड़ा (big fraud) का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद जिले के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। मामला मोतीपुर का है, जहां ब्लॉक के कर्मियों ने सरकारी जमीन (government land) को निजी बताकर दूसरों के हाथ बेंच दिया।


दरअसल, मोतीपुर अंचल में सरकारी जमीन की बड़े पैमाने पर बिक्री का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंचल के कर्मचारियों ने करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को रैयतों के नाम कर दिया है। नरियार गांव में बिहार सरकार की 9 बीघा भूमि को विभिन्न रैयतों के नाम कर दिया गया है। 


इस मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम पश्चिमी, श्रेया श्री ने अंचल कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि यह भूमि वास्तव में बिहार सरकार के नाम पर थी। एसडीएम ने संबंधित कर्मचारी और राजस्व कर्मचारी को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अंचलाधिकारी को जमीन का सीमांकन कराने का आदेश दिया है।


यह भूमि एनएच के किनारे स्थित है और वर्तमान में रैयत इसे औने-पौने भाव में बेच रहे हैं। शिकायतकर्ता आदेश कुमार ने बताया कि रैयत उसे धमका भी रहे हैं। बता दें कि कि जिस समय यह अनियमितता हुई थी, उस समय के कर्मचारी और अंचलाधिकारी का तबादला हो चुका है।