ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार : नर्स की गलती से नवजात की मौत, डॉक्टर की जगह नर्स ने करायी थी डिलिवरी, परिजनों ने किया हंगामा

29-May-2022 12:32 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR : बिहार के हाजीपुर से एक मामला सामने आया है जहां एक प्राइवेट अस्पताल में डिलिवरी के बाद नवजात बच्चे की नार काटने में गलती होने से मौत हो गई. स्पताल की इस लापरवारही का खुलासा तब हुआ जब नवजात बच्चे और प्रसुता को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि बच्चे के नार काटने में गलती की गई है. जिसके कारण उसकी मौत हुई है. 


सदर अस्पताल से मौत की पुष्टि के बाद नवजात के परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में जमकर हंगामा किया है. उनका कहना है कि यहां के डॉक्टर और नर्स घंटों तक मामले को छिपाते रहे. बच्चे के परिजनों का कहना है कि वह लोग दिग्धी से आए थे और नगर थाना के सुभाष चौक के पास स्थित नमिता कुमारी के प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए थे. शुरू में जांच के बाद यह बताया गया कि बच्चा ठीक है. इसके बाद डिलिवरी के बाद शनिवार सुबह से लेकर दोपहर तक बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. जबकि खुद डॉक्टर नमिता कुमारी प्रसुता को देखने गई, लेकिन उन्होंने भी बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. जब हमें लगा कि कुछ गड़बड़ी है प्रसुता और बच्चे को दूसरे अस्पताल में ले जाने की बात कही.


बच्चे की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया. पूरी रात परिजन अस्पताल के स्टाफ और नर्स को बंधक बनाकर रखा. परिजनों का कहना था कि अस्पताल में डॉक्टर की जगह यहां काम करनेवाली नर्सों ने प्रसुता की डिलिवरी कराई थी. उन्होंने ही नवजात का नार काटा था. लेकिन उसमें उन्होंने गलती कर दी. जिसके कारण हमारा बच्चा इस दुनिया में नहीं रहा. परिजनों ने इस लापरवाही के लिए सीधे सीधे डॉ. नमिता और उनके स्टाफ को जिम्मेदार बताया है, साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.